खेरवाड़ा में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर स्टेप एकेडमी, डूंगरपुर द्वारा प्रशिक्षण केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में स्टेप एकेडमी के प्रतिनिधि महेंद्र अहारी ने संगठन की गतिविधियों एवं समाज में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं संगठन से फेलो के रूप में जुड़े दिवाकर ने वर्तमान समय में कौशल विकास की आवश्यकता, बदलते रोजगार अवसरों तथा निरंतर सीखते रहने के महत्व पर प्रेरक विचार व्यक्त किए।

स्टेप एकेडमी केंद्र प्रभारी लोकेश ने विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रशिक्षण से मिलने वाले लाभ, रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं तथा युवाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें कौशल विकास के महत्व से अवगत कराया गया। इस अवसर पर लगभग 50 युवाओं एवं संगठन के साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम की जानकारी मनीषा पटेल द्वारा प्रदान की गई। शिविर में उपस्थित युवाओं की तस्वीर भी जारी की गई।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story