खेरवाड़ा: SP डॉ. अमृता दुहन ने स्कूली छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी
पीएम श्री स्कूल में संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम से बचाव और लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

तस्वीर में पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन छाणी के स्कूल में छात्राओं को संबोधित करते हुए।
खेरवाड़ा स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छाणी में पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाओं से संवाद किया। संवाद के दौरान उन्होंने बालिकाओं से शिक्षा, सुरक्षा और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर चर्चा की।
डॉ. अमृता दुहन ने बालिकाओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के माध्यम से बालिकाएं जीवन में उच्च पदों तक पहुंच सकती हैं।
संवाद के दौरान डॉ. दुहन ने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन की भूमिका और उसकी उपयोगिता को भी समझाया। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए बालिकाओं को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भरत मीणा, डिम्पल परमार, विनोद मीणा, धनपाल मेघवाल एवं नवीनतारा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में नितिल जैन ने आभार व्यक्त किया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
