खेरवाड़ा के थाना ऋषभदेव क्षेत्र के कागदर भाटिया गांव में बीड़ी-गुटखा उधार नहीं देने की बात को लेकर दुकानदार के साथ मारपीट और दुकान से नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी हेमंत अहारी के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत पुलिस के अनुसार कागदर भाटिया निवासी हीरालाल पुत्र वीरमाजी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे उसके मोहल्ले के निवासी वक्सी, कावाराम उर्फ मगन, सीता बसन्ती सहित अन्य लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और बीड़ी-गुटखा उधार देने की बात कही। जब उसने उधार देने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।

रिपोर्ट में बताया गया है कि मारपीट के बाद आरोपी दुकान में रखे बीड़ी, गुटखा, सिगरेट तथा गल्ले में रखी लगभग 500 से 600 रुपये की नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर थाना ऋषभदेव में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 119(1), 115(2), 189(2) एवं 190 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक रमेशचंद्र को सौंपी गई है। पुलिस घटनास्थल सहित अन्य तथ्यों की जांच कर रही है और आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story