खेरवाड़ा। तहसील रोड स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान शांतिनाथ का भव्य रथोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। रथोत्सव के दौरान भगवान शांतिनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। भगवान की भव्य शोभायात्रा पूरे गांव में निकाली गई, जिसमें समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए।

रथोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गरबा आयोजन भी हुआ। गायक मुकेश पंचोली एवं गजेंद्र पंचोली की प्रस्तुतियों पर बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ महिलाओं ने उत्साह के साथ गरबा किया। गरबा प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

छोटे बालक वर्ग में दक्ष पंचोली प्रथम, जीनय कोठारी द्वितीय एवं मौनीक कोठारी तृतीय रहे। छोटी बालिका वर्ग में गीत कोठारी प्रथम, क्यारा द्वितीय एवं इशी तृतीय रही। बालिका वर्ग में दर्शनी जैन प्रथम, आशी द्वितीय एवं भूमि तृतीय रही।

युवा परिषद ग्रुप में प्रत्युष चंदावत प्रथम, मयंक कोठारी द्वितीय एवं अर्पित कोठारी तृतीय रहे। महिला मंडल वर्ग में प्रिंगल जैन प्रथम, गरिमा जैन द्वितीय एवं अमिता कोठारी तृतीय रही। वरिष्ठ महिला वर्ग में इंदिरा मेहता प्रथम, मीनाक्षी पंचोली द्वितीय एवं प्रेमलता जैन तृतीय रही। विजेताओं को पारितोषिक प्रदाता मनोज कोठारी ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष रमेशचंद्र कोठारी, महामंत्री भूपेंद्र जैन, भरत जैन, रवि प्रकाश मेहता, श्यामसुन्दर कोठारी, सतीश चंद्र वाणावत सहित समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। शांतिनाथ दिगंबर जैन युवा परिषद अध्यक्ष विक्रांत कोठारी, महामंत्री वैभव कोठारी सहित युवा परिषद सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

रथोत्सव और शोभायात्रा के दौरान मंदिर परिसर से लेकर गांव की गलियों तक भक्ति, जयकारों और उल्लास का वातावरण रहा। बच्चों से लेकर वरिष्ठजनों तक की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story