शांति भंग कर हुड़दंग करने पर बावलवाड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को लिया कस्टडी में
खेरवाड़ा में शांति भंग और हुड़दंग के आरोप में बावलवाड़ा पुलिस ने दो व्यक्तियों को कस्टडी में लेकर भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया।

खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में शांति भंग कर हुड़दंग करने के आरोप में बावलवाड़ा पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस कस्टडी में लिया। थानाधिकारी राम सिंह चुण्डावत के निर्देशन में की गई कार्रवाई में दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार मुकेश पुत्र रूपजी, उम्र 40 वर्ष, जाति जाबला, निवासी काटवी को 20 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे पुलिस कस्टडी में लिया गया। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
इसी प्रकार निकिल उर्फ निखिल पुत्र मणीलाल भगोरा, उम्र 21 वर्ष, निवासी रेल को 20 अगस्त 2026 को दोपहर 3:30 बजे पुलिस कस्टडी में लिया गया। उसके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया।
कार्रवाई करने वाले पुलिस कार्मिकों में सुदंरलाल हेड कांस्टेबल तथा प्रभुलाल सहायक उप निरीक्षक शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई के तहत शांति भंग और हुड़दंग के आरोप में दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
