खेरवाड़ा में स्कूल के पास तंबाकू बेचते पकड़ा गया युवक, पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
खेरवाड़ा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास तंबाकू सामग्री बेचते मिले युवक के खिलाफ पुलिस ने धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

खेरवाड़ा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और विद्यालयों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के विरुद्ध धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी मन मंथ आढ़ा के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने की।
पुलिस के अनुसार, हैड कांस्टेबल सुशीला द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेरवाड़ा के पास एक व्यक्ति धूम्रपान एवं तंबाकू सामग्री बेचते हुए पाया गया। इसके बाद धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जगदीश पुत्र बसूलाल मीणा (26 वर्ष), निवासी बायड़ी, थाना खेरवाड़ा, जिला उदयपुर के रूप में हुई है। आरोपी विद्यालय परिसर के समीप तंबाकू सामग्री का विक्रय कर रहा था। इस पर थाना खेरवाड़ा में प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
पूरे मामले की जांच गिरधारी हेड कांस्टेबल द्वारा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई थानाधिकारी मन मंथ आढ़ा के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।
खेरवाड़ा पुलिस ने आमजन और दुकानदारों से अपील की है कि विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थानों के आसपास तंबाकू एवं धूम्रपान सामग्री का विक्रय नहीं करें तथा कानून का पालन सुनिश्चित करें

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
