खेरवाड़ा के द नोबल्स स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को समझाया नोटा का महत्व
खेरवाड़ा के द नोबल्स स्कूल में चुनावी साक्षरता क्लब ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ‘नोटा को पहचानो’ गतिविधि के जरिए विद्यार्थियों को ईवीएम में नोटा के विकल्प, उसकी उपयोगिता और असहमति दर्ज कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

खेरवाड़ा के द नोबल्स स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षक और विद्यार्थी।
खेरवाड़ा स्थित द नोबल्स स्कूल में विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया में नोटा (NOTA) के महत्व, अधिकार और उपयोगिता से अवगत कराने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नोटा के विकल्प और मतदान के दौरान इसके उपयोग की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य आई.एच. गोरी ने की। इस दौरान ईएलसी प्रभारी मनीष उपाध्याय ने विद्यार्थियों को बताया कि नोटा मतदाताओं को चुनाव में किसी भी उम्मीदवार के प्रति सहमति नहीं होने पर अपनी असहमति दर्ज कराने का विकल्प प्रदान करता है।
कार्यक्रम के तहत ‘नोटा को पहचानो’ गतिविधि आयोजित की गई। इसमें ईएलसी चेयरमैन विधि मीणा, वाइस चेयरमैन कवीश परमार तथा सदस्य सामियान मकरानी, कृष नायक, भव्यांशी राजे, एमी पांचाल, डेविड बिस्वास, जिया जैन, जियान कलाल और मानवी डामोर ने सामूहिक प्रस्तुति दी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में नोटा के विकल्प की पहचान करने और उसके उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई।
कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस जागरूकता गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया में नोटा की भूमिका और मतदाताओं के लिए इसके महत्व की जानकारी दी गई।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
