खेरवाड़ा: राजकीय विद्यालय में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस मनाया गया
प्रधानाचार्य डॉ. सुन्दर लाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।

तस्वीर में राजकीय विद्यालय बंजारिया में एक शिक्षक माइक से विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे हैं।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बंजारिया-खैरवाड़ा में 05-09-2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तथा शिक्षक दिवस उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. सुन्दर लाल मीणा की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक श्रीमती सुलामी कलाश्वा रहीं। साथ ही अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तथा सर्वसम्मानीय गुरुजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक श्री मुकेश चंद मीणा ने किया।
उत्सव के दौरान विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुतियां दीं। छट्ठी कक्षा के छात्र दीक्षित ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भाषण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नृत्य, नाटक तथा भजन प्रस्तुत किए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग से सराबोर कर दिया।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
