खेरवाड़ा में सर्राफा एसोसिएशन की बैठक मनभावन ज्वेलर्स में आयोजित हुई, जिसमें संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के महामंत्री श्री नरेंद्र जी पंचोली की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संगठन के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में श्री सतीश जी वानावत, अध्यक्ष पद पर श्री प्रेम नारायण जी पंचाल, महामंत्री पद पर श्री निलेश जी वाणावत, उपाध्यक्ष पद पर श्री राजू भाई शाह, कोषाध्यक्ष पद पर श्री अखिलेश जी मलासिया तथा संयुक्त मंत्री पद पर श्री राजेश जी पंचाल को निर्विरोध चुना गया।

बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर श्रवण जी पंचोली, अमन पंचाल, अंकित, हैप्पी, मनीष मलासिया, विराग गनोड़िया, योगेश पंचाल, हेमंत पंचोली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सभी सदस्यों ने संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर सकारात्मक अपेक्षाएं व्यक्त कीं और नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story