खेरवाड़ा में संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार को सायं 6:00 बजे कस्बे की श्री राम वाटिका में आयोजित किया जाएगा। समारोह में कस्बे के 1000 से अधिक व्यापारियों के शामिल होने की संभावना है।

संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान के प्रचार-प्रसार मंत्री धरणेन्द्र जैन ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ के सांसद व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत करेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिला प्रमुख एवं भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली तथा क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी मौजूद रहेंगे।

दायित्व ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को समारोह स्थल श्री राम वाटिका में महासंघ अध्यक्ष अमित कलाल, संरक्षक पारस जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र पंचोली, उपाध्यक्ष प्रेमचंद कलाल एवं नरेश पटेल, मंत्री मुकेश सिसोदिया, मनीष चोबिसा और धरणेन्द्र जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।

संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान के इस दायित्व ग्रहण समारोह को लेकर कस्बे के व्यापारियों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में व्यापारियों की भागीदारी की तैयारी की गई है।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story