खेरवाड़ा। संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान खेरवाड़ा की वार्षिक साधारण सभा की जनरल बैठक गुरुवार को डाक बंगला परिसर में महासंघ अध्यक्ष अमित कलाल की अध्यक्षता तथा संरक्षक पारस जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में व्यापार महासंघ की आगामी गतिविधियों और संगठनात्मक विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

महामंत्री नरेन्द्र पंचोली ने उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओं का स्वागत किया। उन्होंने महासंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए आगामी रूपरेखा प्रस्तुत की। अध्यक्ष अमित कलाल ने वार्षिक सदस्यता शुल्क बढ़ाने, सितंबर माह में वनभ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने, विभिन्न व्यापार संघों के विलीनीकरण के बाद अक्टूबर माह तक उनके चुनाव कराने तथा नवीन सूची तैयार करने सहित मनिहारी एसोसिएशन समेत सभी व्यापारियों की समस्याओं पर अपनी बात रखी। इन प्रस्तावों पर उपस्थित सभी व्यापारियों ने सहमति प्रकट की।

संरक्षक पारस जैन ने सभी व्यापारियों को साथ लेकर उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयास करने की बात कही। उन्होंने बैठक में अच्छी उपस्थिति के साथ इसे सफल बनाने के लिए सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

प्रचार प्रसार मंत्री धरणेन्द्र जैन ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष गणेश कलाल, गुणवंत फड़ी या, गजेंद्र कोठारी, प्रेमचंद कलाल, नरेश पटेल, धनपाल शाह, मंत्री नरेन्द्र मुडलीया, मुकेश कलाल, मनीष चौबीसा, कोषाध्यक्ष लव शीतलानी, सह कोषाध्यक्ष मुकेश बी कलाल, संगठन मंत्री प्रवीण कलाल, सह संगठन मंत्री अंकित पटेल, सह प्रवक्ता गौरव वाधवानी, पोपट कलाल और हितष जोशी उपस्थित रहे।

बैठक में अनाज किराणा संघ अध्यक्ष गुणवंत जैन, कान्ति लाल जैन एवं बसन्त कोठारी, बर्तन हार्डवेयर एसोसिएशन से अध्यक्ष हसमुख जैन, मनिहारी से नईमुद्दीन एवं पंकज जैन, शु मेकर्स एसोसिएशन से गोविंद मोची एवं नरेश मोची, सेनेटरी से रमेश जोधावत, नाई भाटीया एसोसिएशन से भरत भाटिया एवं बद्रीलाल, सराफा एसोसिएशन से प्रेम पंचाल, निलेश वानाबत एवं राम नारायण पंचाल, कपड़ा रेडीमेड से अजय वाधवानी, ऑटोमोबाइल से दीपचंद शर्मा एवं महेश कलाल, मेडिकल एसोसिएशन से पवन जैन, होटल व्यापार संघ से मुकेश जैन एवं पवन कलाल, इलेक्ट्रिक से सुरेश पटेल एवं सुरेश सदारंगनी, शूज जनरल संघ से अल्पेश जैन, दूध डेयरी से महेंद्र पटेल, इलेक्ट्रॉनिक संघ से पोपटलाल कलाल एवं सुनील जैन, मोबाइल संघ से दिक्षित जैन एवं हिमांशु जैन तथा फोटो ग्राफर संघ से चन्देश भट्ट सहित विभिन्न व्यापार संघों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक का संचालन नरेंद्र पंचोली ने किया तथा आभार अमित कलाल ने ज्ञापित किया।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story