खेरवाड़ा विधानसभा को 10.08 करोड़ की सौगात, 14 मिसिंग लिंक और नॉन-पैचेबल सड़कों को मिली स्वीकृति
राजस्थान सरकार ने खेरवाड़ा विधानसभा में 10.08 करोड़ रुपये से 14 मिसिंग लिंक और नॉन-पैचेबल सड़कों को स्वीकृति दी। जानिए किन-किन मार्गों को मिला लाभ।

राजस्थान सरकार ने खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अंतर्गत मिसिंग लिंक एवं नॉन-पैचेबल श्रेणी की 14 सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ 8 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इस निर्णय से क्षेत्र के अनेक गांवों को वर्षभर बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन ने बताया कि इस महत्वपूर्ण निर्णय से खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क बेहतर होने से क्षेत्र के गांवों के बीच आवाजाही सुगम होगी और ग्रामीणों को वर्षभर इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी की अनुशंसा पर इन सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता का माहौल है। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक नानालाल अहारी, राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।
जिन सड़कों को स्वीकृति मिली है, उनमें सूखापाडा से असारी फला (1.65 किमी), पिपली आरा से जाला फला (0.70 किमी), रावला फला से लाकोडा बॉर्डर (1.6 किमी), कथार घाटी से नानकी पादरा (2 किलोमीटर), उमरा खोखरा से गुजरात बॉर्डर (2 किलोमीटर) शामिल हैं। वहीं नॉन-पैचेबल सड़क कार्य के तहत सलूंबर-कल्याणपुर सड़क किमी 39 से जयपुरा (2.1 किमी), काकण गडावण से नाल फला (5 किमी), कनबई से उपला फला (3 किमी), कन्डाल से उपला फला (1.6 किमी) संपर्क सड़क, देमत से आडाघर (5 किमी), कनबई से रेड फला (4 किमी), एनएच-48 से पोगरा कला (2.8 किमी), पाटिया से बाबरी (3.8 किमी) तथा संपर्क सड़क मुंडवाड़ा (3 किलोमीटर) को भी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति से खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क को मजबूती मिलने के साथ-साथ हजारों लोगों के आवागमन को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
