खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक हितेश कुमार मीणा की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा 7 अगस्त की शाम हुआ, जब हितेश कुमार मीणा खेरवाड़ा से अपने घर बिलख की ओर अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति और लापरवाहीपूर्वक मोटरसाइकिल चलाकर आ रहे चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में बिलख फला कलावत निवासी हितेश कुमार मीणा, उम्र 32 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल का नंबर आरजे 12 एसएच 7234 बताया गया है।

मामले को लेकर हितेश कुमार मीणा के बड़े भाई सुनील कुमार मीणा पुत्र समरथ मीणा, उम्र 40 वर्ष, निवासी बिलख फला कलावत ने खेरवाड़ा थाना पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सड़क दुर्घटना का प्रकरण दर्ज किया है।

थानााधिकारी मनमंथ आढ़ा के निर्देशन में दर्ज इस प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक राज सिंह द्वारा की जा रही है। खेरवाड़ा थाना पुलिस ने मामले में बीएनएस 2023 की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और संबंधित मोटरसाइकिल चालक के संबंध में पुलिस जांच जारी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story