खेरवाड़ा सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत, केस दर्ज
पाटिया थाना क्षेत्र के बुदरा रोड पर तेज रफ्तार बाइक चालक ने पैदल यात्री को टक्कर मार दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

उदयपुर के पाटिया पुलिस थाना की मुख्य इमारत, जहां खेरवाड़ा हादसे का मामला दर्ज किया गया है।
खेरवाड़ा। पाटिया थाना क्षेत्र में बुदरा रोड पर मोटरसाइकिल की टक्कर से पैदल जा रहे 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में हकरा पुत्र नूराजी हंगात, निवासी हंगात फला डबायचा, थाना डबायचा, गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हकरा अपनी सही दिशा में पैदल जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल नंबर आरजे 27 डीबी 9813 के चालक ने लापरवाही, गफलत और तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के कारण हकरा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
घटना के संबंध में पाटिया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी रमेश चंद्र मीणा के निर्देशन में मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक हरीश कुमार कर रहे हैं। पुलिस दर्ज प्रकरण के तहत हादसे की जांच में जुटी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
