खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के परेडा स्थित मेघवाल बस्ती के बाहर तेज गति एवं लापरवाही से दौड़ रही एक मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे खड़े दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार परेडा निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी नवीन कुमार डामा ने मामला दर्ज कराया है। प्रार्थिया ने बताया कि 11 जून 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे वह अपने पति नवीन कुमार के साथ ऋषभदेव से लौटकर परेडा मेघवाल बस्ती के समीप सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान परेडा की तरफ से अत्यंत तेज गति और लापरवाही से आ रही मोटरसाइकिल संख्या आरजे-27-बी-7767 के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नवीन कुमार के सिर, सीने एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, वहीं लक्ष्मी देवी भी घायल हो गईं। हादसे के बाद पीड़ितों के उपचार में व्यस्त रहने के कारण प्राथमिकी दर्ज कराने में देरी हुई। वर्तमान में खेरवाड़ा थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी करनाराम जाट के निर्देशन में मामले की जांच हैड कांस्टेबल गिरधारी लाल द्वारा की जा रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story