तहसील खेरवाड़ा के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना और नाबालिग बालिका के अपहरण के दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में कार्रवाई थानाधिकारी गणपत सिंह राठौड़ के निर्देशन में की जा रही है।

पहले प्रकरण में रेटा भीलवाड़ा निवासी 18 वर्षीय अजय पुत्र सूरजमल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 जून 2026 को सुबह करीब 10 बजे वह अपनी माता और बहन के साथ स्कूटी से भाणदा क्षेत्र स्थित झोपड़ी तालाब के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान आरजे 27 यूसी 5803 नंबर के बोलेरो वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अजय, उसकी माता और बहन घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल लक्ष्मण लाल कर रहे हैं।

दूसरे प्रकरण में 2 जुलाई 2026 को खुणादरी क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बालिका की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक कासिम दुल्ला खान कर रहे हैं।

दोनों मामलों की जांच बावलवाड़ा थाना पुलिस थानाधिकारी गणपत सिंह राठौड़ के निर्देशन में कर रही है। पुलिस ने संबंधित प्रकरणों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story