खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के नयागांव चौकी अंतर्गत बावल्या मोड़ पर बुधवार को अर्टिगा कार और जीप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसे में घायल लोगों को निजी वाहनों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरवाड़ा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर रूप से घायलों को डूंगरपुर रेफर किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए बताए जाते हैं। दोनों वाहनों के मोड़ में आमने-सामने आने के दौरान चालकों का नियंत्रण बिगड़ने से दुर्घटना होना बताया जा रहा है। जीप सवारियां लेकर खेरवाड़ा से रानी की ओर जा रही थी, जबकि अर्टिगा खेरवाड़ा की ओर आ रही थी।

हादसे के बाद बावल्या मोड़ पर दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों में चिंता भी सामने आई। मोडीवासा निवासी सेवा निवृत्त सीआईडी अधिकारी सूरज मल ने बताया कि इस मोड़ पर पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कुछ लोग मौत के शिकार भी हो चुके हैं।

बुधवार शाम तक पुलिस थाने में मामले को लेकर कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ था। हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों की स्थिति दुर्घटना की गंभीरता को सामने ला रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story