खेरवाड़ा के ऋषभदेव कस्बे में पुलक मंच की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 10 जुलाई, शुक्रवार को गुरुकुल सभागार में दोपहर 3:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। समारोह में मंच की नई कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी तथा आगामी वर्ष की गतिविधियों और योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की जाएगी।

पुलक मंच के संरक्षक एवं राष्ट्रीय कवि बलवंत जैन बल्लू ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि डूंगरपुर तहसीलदार उज्जवल जैन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान खेरवाड़ा के संरक्षक पारस जैन करेंगे। समारोह गौरव पुलक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उद्योगपति विनोद फान्दुओत होंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, नगर सेठ राजमल कोठारी, रमेश चंद्र मेहता एवं दिलीप भाणावत मौजूद रहेंगे।

पुलक मंच के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश वाणावत ने बताया कि इस अवसर पर पुलक मंच की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष पुष्पदंत जैन एवं महामंत्री अकलंक कुमार जैन सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। साथ ही आगामी वर्ष में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं का प्रारूप भी प्रस्तुत किया जाएगा।

समारोह के पश्चात स्वामी वात्सल्य का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें उपस्थितजन सहभागिता करेंगे।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story