खेरवाड़ा में रास्ता रोककर मारपीट का मामला दर्ज, दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस जांच शुरू
खेरवाड़ा में रास्ता रोककर मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। चोट लगने की रिपोर्ट के बाद जांच शुरू।

खेरवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। परिवादी निलेश कुमार अहारी पुत्र चंदूलाल अहारी, निवासी खलियापाड़ा भाणदा ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों आशीष एवं निलेश पुत्र मोहन लाल ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण दर्ज होने के बाद थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा के निर्देशन में जांच शुरू की गई है।
मामले की जांच हेड कांस्टेबल गिरधारी लाल द्वारा की जा रही है। पुलिस ने प्रकरण में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
