धर्म की राह पर निकला पैदल यात्रियों का जत्था, कनबई में हुआ गर्मजोशी से स्वागत
रणुजा रामदेवजी की पैदल यात्रा पर निकले पांच सदस्यीय जत्थे का कनबई में स्वागत हुआ। यात्रियों को उपरणा और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

खेरवाड़ा के कनबई में रामदेवरा जा रहे पैदल यात्रियों का स्वागत करते समाजसेवी धूलेश्वर वसोहर और स्थानीय ग्रामीण।
खेरवाड़ा में “जाही राखे धर्म, ताहि राखे करतार” की भावना के साथ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रेटड़ा एवं बलीचा से पांच सदस्यीय पैदल यात्रियों का जत्था रणुजा रामदेवजी के लिए रवाना हुआ। जत्थे की अगुवाई दीतूदेवी रेटड़ा कर रही हैं। उनके साथ बाबूलाल असौड़ा, सविता अहारी, सुरेश बरनडा एवं शिल्पा खराड़ी शामिल हैं।
पैदल यात्रा के दौरान जत्था कनबई पहुंचा, जहां समाजसेवी धूलेश्वर वसोहर के नेतृत्व में सुरेश गमेती, बालूराम गमेती, अरविंद डामोर, राहुल सहित अन्य लोगों ने यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान यात्रियों को उपरणा पहनाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
यात्रियों ने बताया कि वे पैदल यात्रा करते हुए लगभग 10 से 12 दिनों में रणुजा रामदेवजी पहुंचकर अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे। यात्रा के दौरान कनबई में हुए स्वागत से श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।
इस अवसर पर धूलेश्वर वसोहर ने कहा कि धर्म के प्रति समर्पित रहने वाले श्रद्धालुओं पर रामसा पीर की सदैव कृपा बनी रहे। उन्होंने यात्रियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद यात्रा की कामना करते हुए कहा कि रामदेवजी महाराज उनकी सभी मुसीबतें दूर करें और यात्रा सफल बनाएं।
फोटो, यात्रियों का स्वागत करते हुए

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
