खेरवाड़ा में करीब 15 दिनों के लंबे इंतजार के बाद बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे मौसम ने करवट ली। आसमान में घने काले बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रुक-रुक कर दोपहर बाद तक जारी रहा। बारिश बहुत तेज नहीं थी, लेकिन सूखती फसलों के लिए किसी संजीवनी से कम साबित नहीं हुई।

लगातार कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण किसान चिंता में थे और खेतों में खड़ी फसलें मुरझाने लगी थीं। बुधवार को हुई बारिश से फसलों को पर्याप्त नमी मिली, जिससे किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई। क्षेत्र में लंबे समय से वर्षा का इंतजार किया जा रहा था।

बारिश के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 तथा राज्य राजमार्ग संख्या 927 ए पर पानी तेजी से बहता नजर आया। सड़क पर जलभराव और बहते पानी के कारण वाहन चालक सावधानीपूर्वक धीमी गति से अपने वाहनों का संचालन करते दिखाई दिए।

क्षेत्र में कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजन-अर्चना और प्रार्थनाएं कर रहे थे। आखिरकार मौसम मेहरबान हुआ और हुई बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों ने इस बारिश को खेती के लिए शुभ संकेत बताया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story