खेरवाड़ा ब्लॉक में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविरों में 204 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान मां वाउचर योजना के अंतर्गत 22 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी करवाने के लिए ऑनलाइन वाउचर जारी किए गए।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरुण मीणा ने बताया कि मां वाउचर योजना के तहत ब्लॉक के चिकित्सा संस्थानों पर जांच के बाद 22 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी के लिए ऑनलाइन वाउचर प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास की निगरानी करने और किसी प्रकार की विकृति की जांच के लिए सोनोग्राफी कराना आवश्यक होता है।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत समस्त गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान आयरन, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं, ताकि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि खेरवाड़ा ब्लॉक के छह विभिन्न अस्पतालों में 204 गर्भवती महिलाओं एवं एएनसी का हेल्थ चेकअप किया गया तथा उन्हें आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। उक्त जानकारी बीपीएम दीपक मीणा द्वारा प्रदान की गई। अभियान के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच, उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story