खेरवाड़ा, 10 सितम्बर। खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में विधायक प्रत्याशी प्रवीण परमार के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के दौरान क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के स्थायी समाधान के साथ विद्युत विभाग में कार्यरत FRT कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, सुरक्षा उपकरण और कार्यस्थल पर सुरक्षा से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए।

ज्ञापन में कहा गया कि खेरवाड़ा क्षेत्र में बार-बार बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती होने से आमजन, किसान, विद्यार्थी और छोटे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार 132 केवी व्यवस्था का हवाला दिया जाता है, लेकिन बिजली समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

इस दौरान FRT कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। कर्मचारियों ने बताया कि वे बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं। इसके बावजूद उचित वेतन वृद्धि, आवश्यक सुरक्षा उपकरण और सुरक्षित कार्य परिस्थितियां उपलब्ध कराने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से चर्चा कर उचित कार्रवाई की मांग की गई।

प्रवीण परमार ने कहा कि बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान होना चाहिए, ताकि जनता को बार-बार बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले FRT कर्मचारियों की सुरक्षा और उचित वेतन की मांग पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रवीण परमार, दिनेश पांडोर (झाड़ोल), संजय, अश्विन दरंगा, मोंटू लिम्बात, सुरेश, मंगलेश्वर खराड़ी, राज कुमार, जीतू पारगी, ललित, सुनील, पेमा राम, दिलीप, मनोज, मुकेश, उमंग, सुभाष, अनिल सहित कई लोग उपस्थित रहे। ज्ञापन के जरिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति और FRT कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी गई।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story