राज्य सरकार के निर्देशानुसार वाहनों में किए जाने वाले अवैध संशोधनों और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खेरवाड़ा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान पुलिस ने मॉडिफाई वाहनों की जांच कर नियम विरुद्ध पाए गए वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।

थानाधिकारी करना राम जाट के निर्देशन में खेरवाड़ा पुलिस टीम ने विशेष अभियान के तहत एक वाहन पर लगी काली फिल्म हटवाई, जबकि दूसरे वाहन पर लगे अवैध जंगले भी हटवाए गए। राज्यभर में 1 जून से 30 जून 2026 तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य वाहनों में अवैध परिवर्तन, अनाधिकृत लाल एवं नीली बत्ती, प्रेशर हॉर्न, काली फिल्म, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट तथा पंजीयन चिन्ह की दृश्यता प्रभावित करने वाले शब्दों और चिन्हों पर रोक लगाना है।

कार्रवाई के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीट बेल्ट नहीं लगाने पर दो चालान, आदेश की अवहेलना पर एक चालान तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने पर एक चालान बनाया गया। विभिन्न उल्लंघनों के तहत कुल छह चालान जारी कर ₹4700 का जुर्माना वसूला गया।

इसके अलावा ऑनलाइन चालान प्रणाली के माध्यम से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 40 वाहन चालकों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध संशोधन न करवाएं, ताकि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story