खेरवाड़ा के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को अवैध देशी महुआ शराब के परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हेमंत अहारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है। घटनाक्रम के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को पहली कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक महावीर कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें कानुवाड़ा निवासी शंकरलाल पुत्र जीवाजी मीणा (41 वर्ष) को अवैध देशी महुआ शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है और मामले की जांच भी सहायक उप निरीक्षक महावीर कुमार को सौंपी गई है।

इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार द्वारा की गई, जिसमें पुलिस ने ऋषभदेव थाना क्षेत्र के भुधर निवासी जीतराम पुत्र मंगला मीणा (50 वर्ष) को अवैध देशी महुआ शराब ले जाते हुए दबोचा। आरोपी जीतराम के विरुद्ध भी राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और मामले की विवेचना सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार कर रहे हैं। थानाधिकारी हेमंत अहारी ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे अवैध कृत्यों में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध भविष्य में भी नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story