खेरवाड़ा: छात्रावास के पास बीड़ी-गुटखा बेचते 2 गिरफ्तार, केस दर्ज
बावलवाड़ा थाना पुलिस ने राजस्थान धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई कर आरोपियों से धूम्रपान सामग्री बरामद की।

खेरवाड़ा में छात्रावास के पास बीड़ी, सिगरेट और गुटखा बेचने के मामलों में बावलवाड़ा थाना पुलिस ने अलग-अलग दो कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों मामलों में राजस्थान धूम्रपान निषेध अधिनियम की धारा 9/11 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
थानाधिकारी राम सिंह चुण्डावत के निर्देशन में पहली कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक प्रभुलाल शर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने छात्रावास के पास बीड़ी, सिगरेट एवं गुटखा बेचते हुए देवीसिंह पुत्र रामसिंह गरासिया (56), निवासी भाखरा जागणिया, थाना फलासिया को पकड़ा। उसके कब्जे से धूम्रपान सामग्री बरामद की गई।
दूसरी कार्रवाई हेड कांस्टेबल विपिन कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने छात्रावास के पास बीड़ी, सिगरेट एवं गुटखा बेचते हुए राजेंद्र कुमार रावल पुत्र लक्ष्मण लाल रावल (36), निवासी कुमार पाड़ा, थाना बावलवाड़ा को पकड़ा। उसके कब्जे से भी धूम्रपान सामग्री बरामद की गई।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
