खेरवाड़ा के पोगरा कला विद्यालय में छात्र संसद चुनाव संपन्न, ज्योति डामोर बनीं अध्यक्ष, हितेश मीणा उपाध्यक्ष निर्वाचित
खेरवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोगरा कला में छात्र संसद चुनाव संपन्न हुआ। ज्योति डामोर अध्यक्ष और हितेश मीणा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोगरा कला परिसर में नवनिर्वाचित छात्र संसद के पदाधिकारी, विद्यार्थी और विद्यालय के शिक्षक समूह तस्वीर में एक साथ मौजूद हैं।
खेरवाड़ा उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोगरा कला में छात्र संसद गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार डामोर की उपस्थिति में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
चुनाव प्रभारी संजय कुमार डामोर ने बताया कि मतदान कक्ष स्थापित कर मतदान अधिकारियों की नियुक्ति के बाद शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराया गया। इसके बाद मतगणना पूरी होने पर ज्योति डामोर को छात्र संसद का अध्यक्ष तथा हितेश मीणा को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
मतगणना के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानाचार्य राकेश कुमार डामोर ने नवनिर्वाचित छात्र संसद के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को संस्थान की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा छात्र हितों की रक्षा करने की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक राजेंद्र कुमार अहारी सहित लता त्रिवेदी, सतीश मीणा, संगीता मीणा, आशा सामलिया, रतनलाल ननोमा, मरताराम परमार, कन्हैयालाल डामोर, भैरू सिंह राजपूत, ईश्वरलाल डामोर, दिनेश अहारी, सत्यनारायण ननोमा एवं परमेश्वर लाल मीणा उपस्थित रहे। छात्र संसद के गठन और शपथ ग्रहण कार्यक्रम ने विद्यालय में लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को रेखांकित किया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
