खेरवाड़ा के उपखंड नयागांव स्थित पाटिया थाना क्षेत्र में थानाधिकारी रमेश चंद्र के निर्देशन में पुलिस ने स्थायी एवं गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान स्थायी वारंटी कन्हैयालाल पुत्र रमेश, निवासी खेरवण बलीचा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या 25/26 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 331(4), 305(ई) एवं 112(2) के तहत स्थायी वारंट जारी था।

इसी अभियान के तहत पुलिस ने हाजा पुत्र कादर बरंडा, निवासी गुड़ा को बीएनएसएस 2023 की धाराओं 126 एवं 170 के तहत जारी गैर-जमानती वारंट में गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी रमेश चंद्र तथा सहायक उप निरीक्षक मनीष कुमार का विशेष योगदान रहा।

दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थानाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated On
Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story