खेरवाड़ा उपखंड के नयागांव स्थित पुलिस थाना पाटिया क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी देवी लाल मीणा के निर्देशन में की गई।

पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 एवं 170 के तहत कार्रवाई करते हुए श्री कावा पुत्र हकसी, प्रकाश पुत्र कावा, कमलेश पुत्र कावाजी, रमेश पुत्र कानू, अजित कुमार पुत्र कानू, दिलीप कुमार पुत्र मावा, सुरेश कुमार पुत्र कानू, अविनाश पुत्र कालू, मुकेश पुत्र कालूजी, गणेश पुत्र नानजी एवं नारायणलाल पुत्र हुरजी, निवासी सुखबावड़ी तथा दिनेश पुत्र रामजी बरंडा एवं अशोक पुत्र किशोर खराड़ी, निवासी गुड़ा को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को भविष्य में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया तथा जमानत पर रिहा कर दिया गया।

थानाधिकारी देवी लाल मीणा ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी की कार्रवाई एसएचओ देवी लाल मीणा एवं सहायक उप निरीक्षक प्रभु लाल द्वारा की गई। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस की सतत निगरानी और सक्रियता को दर्शाती है।

Updated On
Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story