खेरवाड़ा के पाटिया थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला दर्ज, तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू
खेरवाड़ा के पाटिया थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खेरवाड़ा उपखंड के नयागांव स्थित पुलिस थाना पाटिया क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई थानाधिकारी रमेश चंद्र के निर्देशन में की गई है।
पुलिस के अनुसार परिवादी गोविंद कुमार असोड़ा पुत्र पूजाजी असोड़ा निवासी वाव डबायचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 जुलाई 2026 को शाम करीब 5:25 बजे उसके साथ बिना किसी कारण बेवजह मारपीट की गई। घटना में उसके शरीर पर चोटें आईं और वह घायल हो गया।
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने राजेंद्र पुत्र हुकाजी, पंकज पुत्र बाबूलाल तथा केतन पांडोर पुत्र ईश्वरलाल निवासी भोमटवाड़ा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद द्वारा की जा रही है। प्रकरण में सभी तथ्यों की जांच कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
