खेरवाड़ा। क्षेत्र में अच्छी वर्षा और किसानों की समृद्धि की कामना को लेकर खेरवाड़ा पटेल समाज ने अपनी पौराणिक परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री रुद्राणी माताजी (किले वाले) मंदिर में इंद्र देवता का आह्वान कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा की प्रार्थना की। धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़े इस आयोजन में समाजजनों ने समय पर वर्षा होने तथा क्षेत्र की खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

इस अवसर पर समाजजनों ने इंद्र देवता से समय पर अच्छी वर्षा, भरपूर फसल तथा क्षेत्र और देश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान किसानों और ग्रामीणजनों ने भी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।

पटेल समाज खेरवाड़ा द्वारा प्रत्येक वर्ष श्री रुद्राणी माताजी मंदिर एवं वादेश्वर हनुमान जी मंदिर में पहुंचकर देवी-देवताओं से मनोकामना की जाती है। समाज के अनुसार यह परंपरा पौराणिक समय से लगातार निभाई जा रही है और प्रत्येक वर्ष इसी श्रद्धा एवं आस्था के साथ इसका आयोजन किया जाता है।

श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पटेल समाज के किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्र में शीघ्र अच्छी वर्षा होने, किसानों की समृद्धि तथा जनकल्याण की मंगलकामना करते हुए आयोजन का समापन किया।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story