खेरवाड़ा में क्षेत्र में अच्छी वर्षा, किसानों की समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना को लेकर खेरवाड़ा पटेल समाज ने अपनी वर्षों पुरानी पौराणिक परंपरा का निर्वहन करते हुए रविवार को श्री रुद्राणी माताजी (किले वाले) मंदिर में इंद्र देव का आह्वान किया। इस दौरान समाजजनों ने क्षेत्र में समय पर अच्छी वर्षा, भरपूर फसल तथा देश और प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि खेरवाड़ा पटेल समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष श्री रुद्राणी माताजी मंदिर एवं वादेश्वर हनुमानजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर अच्छी वर्षा और किसानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि समाज वर्षों से इस पौराणिक परंपरा का श्रद्धा एवं आस्था के साथ निर्वहन करता आ रहा है।

धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में पटेल समाज के किसान, ग्रामीणजन एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने क्षेत्र में शीघ्र अच्छी वर्षा, किसानों की खुशहाली, समृद्धि तथा जनकल्याण की मंगलकामना की।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story