खेरवाड़ा में पटेल समाज खड़क चौखला की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को रानी रोड स्थित पटेल छात्रावास परिसर के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष कुरी चंद पटेल ने की, जिसमें छात्रावास परिसर के पुराने एवं क्षतिग्रस्त भवन के मरम्मत कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान कार्यकारिणी सदस्यों ने समाज की आगामी जनरल बैठक आयोजित करने पर भी सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही जनरल बैठक के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का संचालन महासचिव गौतम लाल पटेल ने किया। बैठक के अंत में महासचिव ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में संरक्षक अमृत लाल पटेल, उपाध्यक्ष नानजी पटेल, कालूराम पटेल, कांतिलाल पटेल, दिनेश पटेल, मोहनलाल पटेल सहित कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य, युवा संगठन के पदाधिकारी एवं समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में छात्रावास भवन के मरम्मत कार्य को शीघ्र शुरू कराने और आगामी जनरल बैठक की तैयारियों पर बनी सहमति को समाज के लिए महत्वपूर्ण निर्णय माना गया।

Updated On
Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story