खेरवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, परबीला में न्यायालय खेरवाड़ा के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में न्यायालय खेरवाड़ा के न्यायाधीश जतिन परमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रशासक बदामी लाल मीणा ने की। वहीं विद्यालय की प्राचार्य आशा जैन ने नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से विद्यालय के साथ-साथ अपने घर-परिवार में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक मुकेश कुमार मीणा ने किया। कार्यशाला के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक पन्नालाल मीणा, भारती भोई एवं जसोदा भगोरा सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन के महत्व से अवगत कराते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story