खेरवाड़ा, राजस्थान। पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की उपशाखा खेरवाड़ा की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक एवं ब्लॉक अध्यक्ष झाड़ोल लोकेश डामोर की मौजूदगी में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान संभाग प्रभारी रूप लाल, जिला अध्यक्ष अरविंद मीणा, जिला संगठन मंत्री सुरेश कलाल सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

नवीन कार्यकारिणी में निकेश मसार को अध्यक्ष, सूर्य प्रकाश मीणा को महामंत्री, जगदीश सालवी को कोषाध्यक्ष, जीवत सिंह गरासिया को सह कोषाध्यक्ष, कृष्ण कुमार मीणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा गणेश अहारी को उपाध्यक्ष बनाया गया।

अरुण भील एवं राजेश मीणा को मीडिया प्रभारी, अनूप भनात एवं विनोद लिंबात को कार्यालय मंत्री, जितेंद्र यादव एवं शंकर लाल मीणा को संगठन मंत्री, शरद कुमार कलासुआ एवं विवेक को सचिव तथा दिलीप कुमार लोहार को संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया।

महिला प्रकोष्ठ में भूमिका दर्जी एवं शारदा मीणा को महिला संयोजक बनाया गया। वहीं दिनेश कुमार डोडियार को संरक्षक और कांतिलाल मीणा को सभाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। जिला नेतृत्व ने नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। नवीन कार्यकारिणी के गठन से शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को संगठनात्मक स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने की जिम्मेदारी अब नवनियुक्त पदाधिकारियों के हाथों में होगी।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story