खेरवाड़ा पंचायत समिति के आगामी चुनाव को लेकर पटेल समाज ने भाजपा से दो सामान्य सीटों पर समाज के प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग रखी है। इसी सिलसिले में पटेल समाज के प्रतिनिधियों एवं युवा संगठन के पदाधिकारियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता से मुलाकात कर समाज की ओर से प्रत्याशियों के नाम प्रस्तावित किए।

समाज प्रतिनिधियों ने वार्ड संख्या 8 मोकरवाड़ा से नानजी भाई पटेल तथा वार्ड संख्या 10 बायड़ी से सुमित्रा पटेल पत्नी मुकेश पटेल को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। प्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों वार्डों में समाज के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा प्रत्याशियों के समर्थन में एकजुट होकर कार्य किया जाएगा तथा उनकी जीत सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान समाजजनों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता से दोनों नामों को पार्टी स्तर पर आगे बढ़ाकर प्रत्याशी बनाए जाने की मांग रखी। मंडल अध्यक्ष मेहता ने समाज प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को जिला स्तर के पदाधिकारियों तक पहुंचाकर उचित स्तर पर प्रत्याशी बनाए जाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

पटेल समाज की इस मुलाकात के साथ खेरवाड़ा पंचायत समिति चुनाव में सामान्य सीटों पर प्रत्याशी चयन को लेकर समाज की ओर से अपनी दावेदारी पार्टी के समक्ष रखी गई है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story