पंचायत समिति खेरवाड़ा में नव पदस्थापित विकास अधिकारी मंशा राम का रोजगार एवं लेखा सहायकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उन्हें माला एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

अभिनंदन समारोह के दौरान रोजगार एवं लेखा सहायकों ने विकास अधिकारी मंशा राम का स्वागत करते हुए पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्यों के बेहतर संचालन, आपसी समन्वय और सकारात्मक कार्य संस्कृति के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

कार्यक्रम में रोजगार सहायक अमृत लाल सालवी, अनिल मीणा, जयेश मेहता, राकेश जोशी, नारायण भगोरा, ऑपरेटर रमेश मीणा, प्रवीण मीणा, लेखा सहायक जितेंद्र भोई, सुरेश चौबीसा सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

इस दौरान नव पदस्थापित विकास अधिकारी मंशा राम ने सभी कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने टीम भावना के साथ जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यक्रम के माध्यम से पंचायत समिति खेरवाड़ा में प्रशासनिक कार्यों के बेहतर समन्वय और विकास गतिविधियों को गति देने की दिशा में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया गया।

फोटो, बीडीओ का स्वागत करते रोजगार एवं लेखा सहायक

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story