खेरवाड़ा में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। विधायक डॉ. दयाराम परमार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को लेकर बूथ स्तर तक मतदाताओं से संवाद करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा संभावित प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।

डॉ. परमार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा की ओर से ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पंचायत समिति खेरवाड़ा एवं नयागांव के संभावित प्रत्याशी और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार की योजनाओं से बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

विधायक परमार ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने और रोजगार योजना बंद किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों को बूथ स्तर तक मतदाताओं के बीच उठाने और सरकार की नीतियों पर जनसंवाद करने का आह्वान किया।

आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति पर चर्चा करते हुए डॉ. परमार ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के संभावित कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान विधायक डॉ. परमार ने पंचायत समिति सदस्य पद के संभावित प्रत्याशियों से संवाद किया और उनके आवेदन भी प्राप्त किए। बैठक में संगठनात्मक समन्वय, बूथ स्तर पर मतदाताओं से संपर्क और संभावित प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में देहात जिला कांग्रेस उदयपुर के उपाध्यक्ष कांतिलाल पटेल, संगठन महासचिव गजेन्द्र कोठारी, महासचिव पन्नालाल परमार, महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष पुष्पा मीणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश मीणा, उपाध्यक्ष फैज मोहम्मद मकरानी एवं लक्ष्मण भगोरा, संगठन महासचिव प्रदीप भणात, मोहनलाल औदिच्य, नफीसा बानो, रतन लिम्बात, अमृतलाल सालवी, पूर्व प्रधान सुंदरलाल अहारी, नवाघर मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गरासिया और नयागांव मंडल अध्यक्ष बसंत कुमार सोलविया उपस्थित रहे।

इनके अलावा अजय डामोर, हेमंत डामोर, सुनील डामोर, पूर्व जिला परिषद सदस्य मुन्नी देवी मेघवाल, लक्ष्मण पचोला, लालूराम खराड़ी, बदामीलाल मीणा एवं मगनलाल गरासिया भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस संगठन की सक्रियता और संभावित प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story