कांग्रेस ने पंचायती राज चुनाव को लेकर खेरवाड़ा में अपनी चुनावी सक्रियता बढ़ा दी है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा की ओर से ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पंचायत समिति खेरवाड़ा एवं नयागांव के जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के संभावित प्रत्याशियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। इसी दौरान कानपुर पंचायत क्षेत्र के 15 भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. दयाराम परमार ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र खेरवाड़ा से जिला परिषद एवं पंचायत समिति के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में आने वाली सभी पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनाने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ता जुटें।

डॉ. परमार ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बूथ स्तर तक गठित समितियों, मंडल अध्यक्षों एवं ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए मतदाताओं से संपर्क करें।

पंचायती राज चुनाव के विधानसभा क्षेत्र खेरवाड़ा प्रभारी एवं पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए लोगों से संवाद करें।

बैठक के दौरान उपखंड खेरवाड़ा की उपतहसील बावलवाड़ा की ग्राम पंचायत कानपुर क्षेत्र के 15 भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। ग्राम पंचायत कानपुर के सरपंच लालूराम खराड़ी के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में विधायक डॉ. दयाराम परमार एवं पंचायती राज चुनाव प्रभारी त्रिलोक पूर्बिया ने कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का माला एवं कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। डॉ. परमार ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को संगठन में सम्मान दिया जाएगा।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नगेन्द्र कुमार, वर्षा देवी, कंकु देवी, विक्रम, अमृतलाल, अरविन्द डोडा, रमेश आहारी, कैलाश आहारी, नरेश मोडिया, दिनेश मोडिया, दिनेश डोडा, मोहन मोडिया, राजेश मोडिया, सुरेश मोडिया एवं पपु मोडिया शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला परिषद चुनाव प्रभारी राजेश मेनारिया, मुकेश चौधरी, मनोज, विकास गौड़, दिनेश पानेरी, वालचंद चौधरी, मदनसिंह, पीआर व्यास, देहात जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव पन्नालाल परमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश मीणा, पूर्व प्रधान पुष्पा मीणा, कमला देवी परमार, उपाध्यक्ष लक्ष्मण भगोरा, अब्दुल रज्जाक मकरानी, संगठन महासचिव प्रदीप भणात, मोहनलाल औदिच्य, रतन लिम्बात, नवादा मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गरासिया, जवास मंडल अध्यक्ष थावरचंद डामोर, भणदा मंडल अध्यक्ष शंभूलाल खराड़ी सहित जिला परिषद एवं पंचायत समिति के संभावित प्रत्याशी मौजूद रहे। पंचायती राज चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में बूथ स्तर की सक्रियता और संगठन विस्तार दोनों पर जोर दिया गया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story