उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 846 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस नेतृत्व और अभियान

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा एवं वृताधिकारी ऋषभदेव के सुपरविजन में 11 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई।


तलाशी एवं बरामदगी

  • गश्त के दौरान खांडी ओबरी टोल के आगे एक संदिग्ध मारुति सुजुकी सियाज कार (आरजे 14 डब्ल्यूसी 4818) को रोका गया।
  • चालक ने अपना नाम नंदलाल मीणा (36) निवासी खांडी ओबरी, खेरवाड़ा बताया।
  • "कार की तलाशी में ड्राइवर सीट के पास रखी थैली से 846 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ।"

गिरफ्तारी और विधिक कार्रवाई

वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने मादक पदार्थ व कार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story