खेरवाड़ा कस्बे से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त करने के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने राजमार्ग की सर्विस रोड पर किए गए सभी प्रकार के अवैध पक्के एवं कच्चे अतिक्रमणों को चिन्हित कर उन्हें बुलडोजर की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने वाला है, जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए यह अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी गई।

इस अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पेट्रोलिंग टीम के इंसीडेंट प्रभारी रोहित गामोठ एवं ओमप्रकाश मीणा सहित अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है, वहीं प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story