खेरवाड़ा के उपखंड नयागांव स्थित पाटिया थाना क्षेत्र में स्कूल बस की टक्कर से एक वृद्ध की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि काकराडूंगरा निवासी श्रीमती कोकिला पत्नी महेश कुमार बरंडा (33) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उनके पिता चंदूलाल की मृत्यु स्कूल बस चालक काना उर्फ कानाराम असारी पुत्र कावाजी द्वारा कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक बस चलाने के कारण हुई। रिपोर्ट के अनुसार, बस पीछे की ओर लुढ़कने से चंदूलाल उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पाटिया थाना में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। थानाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक हरीश द्वारा की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story