खेरवाड़ा तहसील की ग्राम पंचायत नवागरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। शिविर में राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय, चिकित्सा, ऊर्जा तथा अन्य विभागों की सेवाओं का लाभ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल शिविर प्रभारी जयदीप फ़डिया रहे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बाल सिंह ने की।

शिविर के दौरान नामांतरण, शुद्धिकरण, राजकीय कार्य हेतु भूमि आवंटन, विवाह पंजीयन, जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र, पेंशन आवेदन एवं स्वीकृति, पालनहार योजना सत्यापन, जन्म प्रमाण पत्र तथा आवासीय पट्टों से संबंधित कार्यों का निस्तारण किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने निर्धारित सेवाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों तक पहुंचाया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं पशुपालन विभाग ने मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुओं का बीमा किया। इसके अलावा पात्र हितग्राहियों के विद्युत कनेक्शन स्वीकृत किए गए तथा वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क यात्रा पास भी जारी किए गए।

शिविर में विकास अधिकारी मदन लाल लोहार, तहसीलदार रेवत राम, सहायक विकास अधिकारी रमीला भनात, ग्राम पंचायत प्रशासक एवं ग्राम विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाओं का लाभ पहुंचाया गया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story