खेरवाड़ा में सांसद सीपी जोशी का स्वागत, पंचायत चुनाव में प्रचंड जीत का दावा
डूंगरपुर से चित्तौड़गढ़ जाते समय खेरवाड़ा पहुंचे सांसद जोशी का कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया, उन्होंने प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनने की बात कही।

खेरवाड़ा में सांसद सीपी जोशी का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर चुनाव में जीत का दावा किया।
खेरवाड़ा में रविवार को चित्तौड़गढ़ के सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का भाजपा पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। डूंगरपुर से चित्तौड़गढ़ जाते समय खेरवाड़ा पहुंचे सांसद जोशी को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, ऊपरणा ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में हो रहे पंचायत राज चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय का दावा किया।
सांसद सीपी जोशी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार कार्यरत है। पंचायत राज चुनाव में जनता भाजपा को विजय बनाकर ट्रिपल इंजन सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में भाजपा की लहर चल रही है।
जोशी ने कहा कि भाजपा गांव, गरीब, किसान, आदिवासियों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने पंचायत राज चुनाव में भाजपा की जीत का विश्वास जताते हुए पार्टी की विकास एवं कल्याणकारी नीतियों को जनता के समर्थन का आधार बताया।
इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता पारस जैन, भाजपा देहात जिला मंत्री अमित कलाल, खेरवाड़ा की निवर्तमान सरपंच लक्ष्मी देवी आहारी, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, मंडल उपाध्यक्ष प्रेमचंद कलाल, महामंत्री विक्रांत कोठारी, मंडल मंत्री सुरेश पलात, युवा नेता सुनील राजपुरोहित और भावनेश मीणा सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। खेरवाड़ा में हुए इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान सांसद सीपी जोशी ने पंचायत राज चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत और ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का भरोसा जताया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
