खेरवाड़ा में रास्ता रोककर मां-बेटे से मारपीट, धक्का-मुक्की; नकदी गिरने के मामले में केस दर्ज
खेरवाड़ा में मां-बेटे का रास्ता रोककर मारपीट और धक्का-मुक्की का मामला दर्ज। बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में रास्ते में वाहन अड़ाकर मां-बेटे के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार परिवादी राजकुमार पुत्र बद्रीलाल भाणत मीणा (35) निवासी कंडाल फला, थाना खेरवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जुलाई 2026 की देर शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी माता के साथ खेरवाड़ा से सड़क मार्ग से घर जा रहा था। इसी दौरान परवेश पुत्र अर्जुन लाल लिंबात निवासी करनाउवा सहित तीन आरोपियों ने वाहन अड़ाकर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने मां-बेटे के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और धक्का-मुक्की की। घटना के दौरान मां-बेटे के पास रखे कुछ रुपये भी नीचे गिर गए।
परिवादी की रिपोर्ट पर खेरवाड़ा थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि महिला खेरवाड़ा में सब्जी बेचने का काम करती है और उसी वजह से शाम को उसका पुत्र उसे घर ले जाने आया था।
मामले में थानाधिकारी करणाराम जाट के निर्देशन में जांच की जा रही है। अनुसंधान की जिम्मेदारी सहायक उप निरीक्षक किशोर कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा तथ्यों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
