खेरवाड़ा के तिजवड़ स्थित समाज भवन में रविवार को मोड (मेवाड़ा) कलाल समाज सेवा संस्थान (11 इकाई) की ओर से जनरल सभा एवं नवगठित केंद्रीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण तथा कार्यभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुआ। समारोह में जनरल अध्यक्ष राकेश मोडासा, संरक्षक नगीन बिलपन, निवर्तमान अध्यक्ष चिमनजी गेंजी, मुख्य अतिथि एवं पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल खेमारू, पूर्व संरक्षक नारायण ओडा एवं रमणलाल नवाडेरा, सभा अध्यक्ष भरत मोदर, गणपतलाल अनसोल, चंदूलाल डी.के. खेड़ा, महिला उपाध्यक्ष रंजना देवी झोथरी, 11 इकाइयों के प्रमुख, केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ समाजजन मौजूद रहे।

इस अवसर पर समाज की ओर से निवर्तमान अध्यक्ष चिमनजी गेंजी का माला, पगड़ी, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। इसके बाद जनरल अध्यक्ष राकेश मोडासा के नेतृत्व में नवगठित केंद्रीय कार्यकारिणी के 212 सदस्यों को समाजहित, संगठन की गरिमा एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

संरक्षक नगीन बिलपन ने अपने संबोधन में पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने नई कार्यकारिणी से समाज सुधार, संगठन की एकता तथा सभी समाजजनों को साथ लेकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश मोडासा ने उपस्थित समाजबंधुओं का अभिनंदन करते हुए आगामी चार वर्षों के लिए समाज विकास का 25 सूत्रीय एजेंडा प्रस्तुत किया। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा "सबका साथ, सबका विकास" की भावना के साथ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश खेरवाड़ा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कल्पेश मेवाड़ा एवं मोहन नवलश्याम ने किया। समारोह में नवगठित केंद्रीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के साथ आगामी चार वर्षों के लिए समाज विकास और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में प्रस्तावित 25 सूत्रीय एजेंडे को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story