समाज की जाजम बिछाने वाला ही समाज का असली सेवक: धूलेश्वर कलाल, कनबई इकाई का शपथ ग्रहण समारोह
मोड मेवाड़ा कलाल समाज की कनबई इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष धूलेश्वर कलाल ने समाज सेवा और शिक्षा को प्राथमिकता बताया। सचिव पद पर हेमंत कुमार का दूसरी बार मनोनयन, जानिए समारोह की प्रमुख झलकियां और समाज के दिग्गजों के प्रेरक विचार।

कनबई में मोड मेवाड़ा कलाल समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारी और समाजजन।
खेरवाड़ा। मोड मेवाड़ा कलाल समाज की कनबई इकाई का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज कनबई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष धूलेश्वर कलाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक नारायणलाल पादर मौजूद रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पोपटलाल छानी एवं विनोद अमजरा ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट हेमंत कुमार कलाल को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से इकाई का सचिव मनोनीत किया गया।
समारोह में केंद्र और इकाई के पदाधिकारियों, मार्गदर्शक मंडल और चुनाव प्रभारियों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर इकाई प्रमुख धूलेश्वर कलाल और नवनियुक्त सचिव हेमंत कुमार का समाज बंधुओं द्वारा पगड़ी, माला और दुपट्टा भेंट कर विशेष सम्मान किया गया। छानी परिवार के चुन्नीलाल, किरीट लाल, पोपटलाल एवं विनोद कुमार ने भी अध्यक्ष धूलेश्वर कलाल को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत सत्कार किया।
इस भव्य कार्यक्रम में रमेश, चुन्नीलाल, विनोदकुमार, किरीटलाल छानी, वेलजी भाई, लोकेश महिडा, नारायणलाल, बालकृष्ण, राजू, पंकज, पादर रामचंद्र, प्रवीण, राजेंद्र कुमार, बालीचा अशोक झंझरी, देवीलाल, हरीश, पाटिया, मोहनलाल, अशोक कुमार, दिनेश, विनय भोमटावाडा, शांतिलाल, अरविंद डबायचा, लक्ष्मी बहन, लालचंद, नारायण लाल, पोपटलाल, राजू, थावरचंद, मुकेश सरेरा, सीताबेन, कांता बेन, कपिलदेव, प्रकाश, रमेश, चिमनलाल, मोहनलाल, नवीन, विमल, फतेहलाल, धर्मेंद्र राजहंस, कांतिलाल, प्रेमचंद, पन्नालाल, शांतिलाल और गहरीलाल सहित 10 गांवों के बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए इकाई अध्यक्ष धूलेश्वर कलाल ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को धीरे-धीरे पूरी तरह समाप्त करना और शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। दूसरी बार सचिव का दायित्व संभालने वाले हेमंत कुमार ने समाज के भरोसे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज द्वारा बनाए गए नियमों की पूरी निष्ठा से पालना करेंगे और हमेशा सेवा कार्य में तत्पर रहेंगे। संरक्षक नारायणलाल पादर ने कहा कि धूलेश्वर कलाल पर समाज ने चौथी बार विश्वास जताया है और वे निश्चित रूप से समाज के उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। रमेश छानी ने 'सबका साथ सबका विकास' को संगठन का मूल मंत्र बताया। अहमदाबाद से पधारी लक्ष्मी बहन ने समाज में बदलाव के लिए महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं दो घरों को संवारने का सामर्थ्य रखती हैं। कार्यक्रम का संचालन गहरीलाल कनबई ने किया, धन्यवाद ज्ञापन कपिल देव कनबई ने दिया तथा आभार देवी लाल पाटिया द्वारा व्यक्त किया गया।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
