खेरवाड़ा: मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए प्रकाश कलाल
मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज इकाई खेरवाड़ा के चुनाव में प्रकाश कलाल को मिला निर्वाचन प्रमाण पत्र, समाज के इतिहास में लगातार 7वीं बार निर्विरोध जीत का रिकॉर्ड।

तस्वीर में गोदावरी मंदिर परिसर खेरवाड़ा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश कलाल को समाजजन फूलों की माला पहनाकर बधाई देते नजर आ रहे हैं।
मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज इकाई खेरवाड़ा के चुनाव रविवार को गोदावरी मंदिर परिसर में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संपन्न हुए। समाज द्वारा नियुक्त पांच सदस्यीय चुनाव आयोग निर्धारित समय पर मंदिर परिसर पहुंचा और चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कराई। नामांकन प्रक्रिया में प्रकाश पुत्र मूलचंदजी कलाल खेरवाड़ा, पन्नालाल अमझेरा, प्रेमचंद अमझेरा, दिनेश भूदर तथा साकरचंद सिसोद ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जांच के दौरान सभी नामांकन वैध पाए गए।
इसके बाद नामांकन वापसी की प्रक्रिया में पन्नालाल अमझेरा, प्रेमचंद अमझेरा, दिनेश भूदर तथा साकरचंद सिसोद ने अपने-अपने नामांकन वापस ले लिए। केवल प्रकाश का नामांकन शेष रहने पर चुनाव आयोग ने उन्हें मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज इकाई खेरवाड़ा का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया।
निर्विरोध निर्वाचन के बाद समाजजनों ने प्रकाश कलाल का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर समाज को एक सूत्र में बांधने की आवश्यकता पर भरत मोदर, नारायण स्वागत वाटिका, नवनिर्वाचित धूलेश्वर कलाल कनबई इकाई प्रमुख, देवल इकाई प्रमुख रमेशचंद्र, पन्नालाल अमझेरा तथा अमित कलाल खेरवाड़ा ने अपने विचार व्यक्त किए।
प्रकाश कलाल इससे पहले कनबई इकाई से लगातार चार बार निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। वहीं खेरवाड़ा इकाई से भी वे लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इस प्रकार उन्होंने समाज के इतिहास में दो अलग-अलग इकाइयों से लगातार सात बार निर्विरोध चुनाव जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया है।
समाजजनों ने बताया कि प्रकाश कलाल निरंतर समाज सेवा के लिए 24 घंटे आमजन के बीच सक्रिय रहते हैं। वे सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं तथा समाजहित के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए पहचाने जाते हैं।
चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग ने प्रकाश कलाल को आगामी चार वर्षों के कार्यकाल के लिए निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रकाश कलाल ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे तथा गरीब को गणेश मानकर सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता निभाएंगे।
कार्यक्रम में दिनेश, अशोक, गौरीशंकर, कुरिचंद, पोपटलाल, बद्रीनारायण, केवलजी, मोहनलाल, हेमंत कुमार, शांतिलाल, लोकेश, आजाद, प्रेमचंद, भूपेंद्र, जयकुमार, भंवरलाल, देवीलाल, अरविंद सहित खेरवाड़ा, कागदर, पलसिया, थाना, भूदर, कारचा, बंजरिया, कटेवडी, सीसोद, बायडी, बोखला, भूवाली, वागपुर, अमझरा और महूधरा से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पन्नालाल कलाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमित एवं भरत ने किया।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
