खेरवाड़ा। मोड मेवाड़ा कलाल समाज इकाई खेरवाड़ा की नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को किया गया। इकाई अध्यक्ष प्रकाश कलाल ने नवीन कार्यकारिणी एवं विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए समाज के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

घोषित कार्यकारिणी में भरत कलाल मोदर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं गौरीशंकर आमझेरा, दिलीप बंजारिया, चंदूलाल खेरवाड़ा एवं प्रेमचंद बंजारिया को उपाध्यक्ष बनाया गया। अजय बंजारिया को महामंत्री, मुकेश मोदर को कोषाध्यक्ष तथा पन्नालाल आमझेरा को सचिव नियुक्त किया गया।

इसी प्रकार जयप्रकाश आमझेरा, गटुलाल, दिनेशचंद्र आमझेरा, देवीलाल, अरविंद शिशोद, मणिलाल आमझेरा एवं सतीश शिशोद को मंत्री बनाया गया। संगठन मंत्री के रूप में प्रेमचंद आमझेरा, यशवंत भूधर, चेतनलाल, मनोज, कमलचंद शिशोद, महेशचंद्र खेरवाड़ा, दिलीप पलसिया एवं भंवरलाल खेरवाड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई। नारायणलाल बंजारिया, भूपेंद्र एवं मोतीलाल खेरवाड़ा को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

चल-अचल संपत्ति एवं सामूहिक विवाह समिति का अध्यक्ष अमित खेरवाड़ा को बनाया गया। महिला संगठन इकाई में साधना देवी शिशोद को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सीमा खेरवाड़ा, वर्षा, अनिता खेरवाड़ा, भगवती कटेवड़ी, संगीता शिशोद, लक्षिता खेरवाड़ा, आशादेवी आमझेरा, चंद्रकांता बोखला, कांता देवी पलसिया, पीना देवी खेरवाड़ा एवं दीपिका शिशोद को महिला मंत्री बनाया गया।

सलाहकार समिति में मोहनलाल केशरियाजी, कुरीचंद खेरवाड़ा, हेमचंद खेरवाड़ा, केवलचंद कटेवड़ी, पोपटलाल खेरवाड़ा, बसंतलाल आमझेरा, हिम्मतलाल पलसिया, आर.सी. बालेश्वर कटेवड़ी, पूरणमल भूधर, बाबूलाल बंजारिया एवं देवीलाल बायडी को शामिल किया गया। वहीं लोकेश बसेर खेरवाड़ा एवं दिलीप शिशोद को मीडिया प्रभारी तथा साकरचंद शिशोद को संरक्षक मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश कलाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ समाज के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story