खेरवाड़ा स्थित गोदावरी मंदिर परिसर में रविवार को मोड मेवाड़ा कलाल समाज खेरवाड़ा इकाई के चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुए। समाज द्वारा नियुक्त पांच सदस्यीय चुनाव आयोग की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव में दिनेश कलाल को संरक्षक तथा पन्नालाल कलाल को अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन आयोग ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आगामी चार वर्षों के कार्यकाल के लिए निर्वाचन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान समाज में एकता, संगठन और सामाजिक विकास को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर भरत मोदर, नारायण स्वागत वाटिका, कनबई इकाई प्रमुख धूलेश्वर कलाल, देवल इकाई प्रमुख रमेशचंद्र, पन्नालाल अमजरा तथा अमित खेरवाड़ा ने समाज को एकजुट होकर विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पन्नालाल कलाल ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर समाजहित में निरंतर कार्य करेंगे तथा गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में खेरवाड़ा सहित कागदर, पलसिया, थाना, भूदर, कारछा, बंजरिया, कटेवड़ी, सीसोद, बायड़ी, बोखला, भूवाली, वागपुर, अमजरा एवं महूधरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर दिनेश, अशोक, गौरीशंकर, कुरिचंद, पोपटलाल, बद्रीनारायण, केवलजी, मोहनलाल, हेमंत कुमार, शांतिलाल, लोकेश, आजाद, प्रेमचंद, भूपेंद्र, जयकुमार, भंवरलाल, देवीलाल और अरविंद सहित अनेक समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन पन्नालाल कलाल ने किया, जबकि अंत में अमित एवं भरत ने सभी का आभार व्यक्त किया। चुनाव का शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न होना समाज की संगठनात्मक एकजुटता का महत्वपूर्ण संदेश बनकर सामने आया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story